लोकसभा टिकट के लिए कुख्यात अशोक महतो ने की शादी:62 साल की उम्र, पत्नी 16 साल छोटी हैं, मुंगेर से दिलवाएंगे राजद का टिकट

बिहार के कुख्यात अशोक महतो ने लोकसभा टिकट के लिए 62 साल की उम्र में शादी कर ली है। अशोक की पत्नी उनसे 16 साल छोटी हैं। चर्चा है कि राजद मुंगेर से उनकी पत्नी को टिकट दे सकती है। अशोक महतो पर ही वेब सीरीज खाकी द बिहार चैप्टर बनी थी।

अशोक पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनको कई मामलों में सजा हो चुकी है। वह 17 साल से जेल में थे। 10 दिसंबर 2023 को जेल से रिहा हुए थे। सजा की वजह से वो चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इसलिए आनन-फानन में 2 दिन के अंदर उन्होंने शादी की है, ताकि उनकी पत्नी चुनाव लड़ सके।

लालू ने कहा, और कर ली शादी

बताया ये भी जा रहा है कि कुछ दिन पहले लालू यादव ने अशोक महतो को बुलाकर कहा था कि चुनाव लड़ो, लेकिन महतो शादीशुदा नहीं थे। उन्हें डर था कि अगर वह चुनाव लड़ेंगे तो कोई न कोई कहानी बनाकर नॉमिनेशन रद्द न हो जाए, इसलिए सेफ साइड खेलने के लिए उन्होंने दो दिनों में शादी कर ली। ताकि अगर उनको टिकट न मिले तो वे अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाएं।

शादी के लिए नहीं मिल रही थी लड़की

अशोक महतो को शादी के लिए पहले तो लड़की नहीं मिल रही थी। खोजबीन के बाद मंगलवार की देर रात उनकी शादी की खबर आई है। बताया जा रहा कि लड़की लखीसराय की है और बख्तियारपुर करौटा में शादी हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक महतो अब अपनी पत्नी को मुंगेर लोकसभा से चुनाव लड़ाएंगे।

दिल्ली में जॉब करती है लड़की, पिता इंजीनियर थे

अनीता लखीसराय के सूर्यगढा प्रखंड अंतर्गत बंशीपुर हेमजापुर इलाके की रहने वाले हरि मेहता की बेटी अनीता (46) है। वो पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। वो दिल्ली की ही एक कंपनी में काम करती हैं। उसके पिता हरि प्रसाद सहनी PWD इंजीनियर थे। अनीता समसबार कुर्मी समाज से हैं। अशोक महतो धानुक कुर्मी समाज से आते हैं।

अशोक महतो पर बनी है खाकी द बिहार चैप्टर..कई हत्याओं का आरोप

अशोक महतो के नाम कई नरसंहार दर्ज हैं। इनमें सबसे भयावह है अपसढ़ नरसंहार। साल 2000 की 11 मई की रात के 11 बजे एक परिवार की हत्या कर दी गई थी। नुनुलाल सिंह का परिवार के 15 लोग छत पर सो रहे थे। अचानक 50-60 लोग आए और गोलियां बरसाने लगे। लगभग 8 मिनट में उसने 300 राउंड से अधिक फायरिंग की। जो गोलियों से बच गए उसे तलवार से काट दिया।जब माहौल शांत हुआ तो छत पर 11 लाशें थीं। मरने वालों में 10 साल के बच्चे से लेकर 50 साल के बुजर्ग तक थे। इसमें अशोक महतो का नाम सामने आया था।

17 साल बाद जेल से बाहर आए हैं अशोक महतो

नवादा में 1990 के दशक में एक बाहुबली नाम से जाने जाते अशोक महतो 17 साल बाद जेल से बाहर निकले हैं। 10 दिसंबर 2023 को वो जेल से छूटे थे। अब लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई तो अशोक महतो भी चुनाव के मैदान में उतर गए। अशोक महतो ने आपराधिक गिरोह का नेतृत्व किया था और इसमें पिंटू महतो भी शामिल था।

अशोक महतो और उसका गिरोह 2005 में मौजूदा संसद सदस्य (लोकसभा) राजो सिंह की हत्या के लिए जिम्मेदार था। अशोक महतो को कैद कर लिया गया था, लेकिन 2002 में वह नवादा जेल से भाग गया। जेल से भागने के दौरान पिंटू महतो ने तीन पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी। कहा जाता है कि गिरोह के नेता या तो कुर्मी या कोइरी जाति से थे और उन्हें नालंदा,नवादा और शेखपुरा क्षेत्रों में पिछड़ी जातियों का समर्थन प्राप्त था।

100 से ज्यादा गांवों में था टेरर

साल 1990 के दशक के अंत में बड़ी संख्या में जाति के लोगों की हत्या के लिए महतो और उसका गिरोह जिम्मेदार था। महतो और गैंगस्टर अखिलेश सिंह के बीच की लड़ाई ने बिहार के नवादा,नालंदा और शेखपुरा जिलों के 100 से अधिक गांवों को प्रभावित किया था।

आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की किताब पर आधारित वेब सीरीज खाकी द बिहार चैप्टर, अशोक महतो के नाम पर ही बनाई गई थी। हालांकि इस वेब सीरीज का अशोक महतो की समर्थकों ने विरोध भी किया है। कहा कि इस सीरीज में कुछ कहानी गलत भी है।

विधायक की हत्या में भी थे आरोपी

नवादा जेल ब्रेक कांड के अलावा अशोक महतो तत्कालीन विधायक रणधीर कुमार पर हमला के मामले में भी आरोपित थे। बता दें कि 22 अगस्त 2012 को तत्कालीन विधायक रणधीर कुमार नगर क्षेत्र शेखपुरा से अपने गांव मुरारपुर जा रहे थे। उसी समय उनके गांव जाने के मार्ग में विधायक पर केन बम विस्फोट हमला कर जान लेने का प्रयास किया गया था। इस मामले में नवादा जेलब्रेक कांड के सजायाफ्ता कुख्यात अशोक महतो सहित अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया था।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129