बाढ़ से दर्जनों गांव प्रभावित, नाव के सहारे ग्रामीण कर रहे आवागमन हो रही परेशानी

बाढ़ से दर्जनों गांव प्रभावित, नाव के सहारे ग्रामीण कर रहे आवागमन हो रही परेशान

बड़‌हिया

बड़हिया में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है। अब प्रखंड व नगर क्षेत्र के लोगों को अब जीना दुर्लभ हो गया है। बड़हिया नगर व प्रखंड क्षेत्र के चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। आलम ये है कि चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। बड़हिया में पिछले सात दिनों से लगातार गंगा व हरूहर नदियों का जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहने से लोग अपने घरों में ही जल कैदी बन कर रह गये हैं। गंगा के रौद्र रूप के कारण बड़हिया नगर पंचायत के एक दो वार्ड छोड़ कर सभी वार्ड व प्रखंड पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। लोगों के बीच खाने पीने से लेकर सोने बैठने व शौचालय को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों किसी तरह से खुले आसमान में घर के छत पर रहने को मजबूर है।

हालांकि रविवार को बड़हिया में गंगा के पानी में बढ़ोतरी कम देखी गई। वहीं टाल क्षेत्र में हरूहर नदी उफान पर है। स्थिति 2016 में आई भीषण बाढ़ सी बन गई है। प्रखंड के मुख्य सड़क से लेकर गांव तक चार से पांच फीट की ऊंचाई में पानी बह रहा है।लोगों का आवागमन पूरी तरह से उप हो चुका। प्रखंड के टाल व दियरा क्षेत्र के घरों में भी चार से 5 फिट तक गंगा नदी का पानी घुस गया है। वैसे तो जब भी बाढ़ आती है तो पहले ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ही इसके शिकार बनते हैं। किंतु इस बार आयी बाढ़ इने ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के लोगों की भी फजीहत कर दी है। वहीं प्रतिदिन स्थिति और भी बदतर होने के कारण लोग खासे परेशान दिखने लगे हैं। उन्हें यह समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर गंगा के जलस्तर में अब और कितनी बढ़ोतरी होगी।

बड़हिया में भयावह बनी हुई है बाढ़ की स्थिति, 2016 जैसी बनी है स्थिति

बाढ़ से दर्जनों गांव हैं प्रभावित

बाढ़ से पीड़ित बच्चों को राहत शिविर में भोजन कराते मददगार।

नाव के सहारे दर्जनों गांव के लोग करते हैं आवागमन

वहीं टाल क्षेत्र के दर्जनों गांव जाने वाले गंगासराय रेलवे पुल, बड़‌हिया रेलवे पुल, डुमरी रेलवे पुल के नीचे बाढ़ का पानी आ जाने से लोगों को बड़हिया प्रखंड मुख्यालय व बाजार आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पर रह है। पूरे टाल क्षेत्र के दर्जनों गांव पाली, सरौरा, फदरपुर, कोठवा, महरामचक, एजनिघाट, जानपुर, भानपु र, रायपुरा, नथनपुर, कमरपुर, फादिल, रायपुरा, नरसिंघौली, गिरधरपुर, मनोहरपुर, सदायबीघा, ज्वास, धीराडांड़, सायरबीघा, शरमा, डुमरी, वीरुपुर आदि गांव पूरी तरह बाढ़ से घिर गया है। इन सभी गांव के लोगों का एक मात्र सहारा नाव है। अस्पताल सहित अन्य जरूरत के समान लाने के लिए प्रखंड मुख्यालय जाने में कठिनाई हो रही है।

सब्जी एवं धान की फसल हुए नष्ट

बड़हिया में नगर के वार्ड नम्बर 1,6,7,12,13,14,

19,20,21,23,24,26 एवं प्रखंड खुटहा पूर्वी, खुटहा खुटहा पश्चिमी, चतन टोला, रामनगर, गंगासराय, जैतपुर, तेरासी, लक्ष्मीपुर, आदर्शलक्ष्मीपुर, डुमरी, सदायबीघा, कल्यापणुर शहजदपुर, पहाड़पुर आदि, गां व पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। लोगों के घरों, बथानो एवं खेतों में पानी आ जाने से लोग काफी परेशान है। खेत मे लगे टमाटर, मिर्ची के बीज, धान पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। किसान सर पर हाथ रख कर बैठे है। किसान को लाखों का क्षति हो चुका है।

बाढ़ की समस्या से दर्जनों गांव के लोग प्रभावित हैं। घरों के भीतर पानी घुस जाने के चलते लोग काफी परेशान हैं। इसके चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दरियापुर से खुटहा जाने वाली मुख्य मार्ग पूरी तरह से डूब गई है औरर आवागमन दो दिनों से पूरी तरह से बाधित है। लोग कमर भर पानी में घुस कर जान जोखिम में डालकर आना जाना कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि 5 दिनों में गंगा से जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है पूरे गांव चारो तरफ से पानी से घिर चुका है। बाजार जाने का कोई साधना नही है। घरों में पानी घुस जाने से काफी परेशानी हो रही है। जिससे घुटनों भर पानी में चलने पर विवश हैं। बाढ़ का पानी पूरे गांव को अपनी चपेट में ले चुका है। खाने-पीने के सामग्री लाने में परेशानी हो रही है। वहीं पीने का पानी भी दूषित हो गया है। क्षेत्र के हजारों बीघा में लगी फसल डूब चुकी है। इससे क्षेत्र में कृषि कार्य प्रभावित हुआ है। चारो ओर पानी आ जाने से विषैले कीट मकोड़ा का भय सताने लगा है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129