गंगा का जलस्तर नौ इंच गिरा, स्थिति जस की तस

गंगा का जलस्तर नौ इंच गिरा, स्थिति जस की त

| बड़हिया

गंगा नदी के पानी में सोमवार को 9 इंच की कमी देखने को मिली है। बड़हिया प्रखंड में हरुहर नदी की उफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। प्रखंड का टाल इलाका नदी के कहर से टापू बन गया है। गंगा नदियों में ऊफान से बड़हिया नगर व प्रखंड में बाढ़ की स्थिति दिन प्रतिदिन और खराब होती जा रही है। खेतों में पानी भरने से किसानों की दिक्कत बढ़ने के साथ ही पशुओं के चारे का संकट गहरा गया है। बाढ़ से बड़हिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, 6, 7, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 23, 24, 26 के सड़कों पर 4 फीट पानी भरा हुआ है। प्रखंड में खुशहालटोला, सिकंदरपुर, गोलभट्टा गढटोला, खुटहा के चेतन टोला, खुटहा डीह, लक्ष्मीपुर, सबलगढ़, डुमरी, सदायबीघा एवं टाल क्षेत्र के पाली, फदरपुर कोठवा महरामचक, सरौरा, जानपुर, भानपुर, एजनीघाट, रायपुरा आदि गांवों के कई घरों में हरूहर नदी का पानी घुसा हुआ है। टाल क्षेत्र के सड़कों पर नाव चल रही है। लोगों के सैकड़ों बीघे खेत में लगी पशुओं के चारे पूरी तरह से डूब जाने से

राहत शिविर में भोजन करते बाढ़ पीड़ित।

पशु चारे की भी परेशानी बढ़ गयी है। पाली गांव में पानी गलियों व मार्गों पर घुटने भर तक भरा हुआ है। बड़हिया प्रखंड पूरी तरह बाढ़ से अस्त-व्यस्त हो चुका है। इस प्रखंड के गांवों का संपर्क आपस में भंग हो गया है। चारों ओर बाढ़ के फैले पानी से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बाढ़ में पीड़ितों के लिए नगर के उच्च विद्यालय भवन व हुए है। जगनानी धर्मशाला में शिविर लगाया गया है।

हाफती नजर आ रही व्यवस्था

सरकारी व्यवस्था अभी तक खुद हाफती नजर आ रही है। बाढ़ से हजारों एकड़ में लगी फसलों के साथ साथ गांव के कई घर भी क्षतिग्रस्त होने लगे है। जनजीवन अस्त व्यस्त होने से जिले के अधिकारियों का टेंशन बढ़ी हुई है। प्रभावित परिवारों को भोजन सहित अन्य सरकारी मदद का समुचित इंतजाम नहीं होने से लोग हलकान हैं। बड़हिया नगर पंचायत के कुछ वार्डों को छोड़ कर सभी वार्ड व प्रखंड के दजनों गांव पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। लोगों के खाने पीने से लेकर सोने बैठने व शौचालय को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बड़हिया प्रखंड व नगर में सात दिनों से बाढ़ के पानी मानो लोगों पर दुखों का पहाड़ बनकर टूट गया है। सारे रास्तों में पानी भरा हुआ है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए सिर्फ नाव ही सहारा है। घरों बाढ़ पानी भर जाने से लोग छतों पर डेरा डाले

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129