नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण!

स्थानीय विधायक सह नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा बड़हिया पहुंचे।जहां उन्होंने बड़हिया कालेज घाट,बड़ी पोखर,इंदुपुर,उफरौल सहित छठ घाटों का निरीक्षण किया।इस मौके पर मौजूद नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को कई निर्देश भी दिया।विजय कुमार सिन्हा ने हर छठ घाटों पर रौशनी, साफ-सफाई, चेंजिंग रूम तथा हर छठ घाटों पर गोताखोर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने अपने निधि कोष से इंदुपुर और उफरौल छठ घाट पर सीढ़ी का निर्माण करवाया है,जिसका विधिवत् उद्धघाटन भी किया।इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर सभी घाटो पर निरीक्षण कर मौजूद पदाधिकारी को बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, ताकि छठ व्रतियों को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि बालू माफिया अवैध खनन कर कई जगहों पर गड्ढा बना दिया है। जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है।इसके लिए स्थानीय पुलिस और खनन विभाग लापरवाह बनी है।