दर्द से 45 मिनट तक तड़पती रही महिला, नहीं थे चिकित्सक

बड़हिया
– बड़हिया रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों के समय से पूर्व अपने कार्यों को छोड़कर चले जाने और समयानुसार नहीं आने के कारण अस्पताल के कर्मियों को आम जनों का कोपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है। मंगलवार को सीने में दर्द की समस्या को लेकर एक महिला अस्पताल पहुंची जहां एक भी चिकित्सक नहीं थे। महिला 45 मिनट तक दर्द से कराती रही। इसके बाद अस्पताल के कर्मी सुबोध कुमार के द्वारा सुई दवाई दिया गया। स्थिति में सुधार नही होने पर लखीसराय सदर रेफर किया गया। कर्मियों ने कहा है कि चिकित्सकों के समय पूर्व अपने कार्यों को छोड़कर
अस्पताल में दर्द से तड़पती महिला ।
चले जाने व समयानुसार नहीं आने से कर्मियों में भय बना रहता है। कर्मियों ने कहा है कि वे लिखित में सूचना उपलब्ध करा रहे हैं कि अगर चिकित्सक समय से अस्पताल आएंगे-जाएंगे नहीं तो कर्मी भी उक्त खाली समय तक अस्पताल छोड़कर चले जाएंगे। प्रभारी चिकित्सक उमेश सिंह ने कहा कि चिकित्सक के लापरवाही के कारण से चिकित्सक से स्पष्टीकरण करण मांगा गया है।