हार्डकोर नक्सली मनश्याम दास का सहयोगी रौशन सिन्हा को लखीसराय पुलिस ने बड़हिया से किय गिरफ्तार.

लखीसराय।एसआईटी टीम को मिली बड़ी कामयाबी।एसआईटी की टीम ने बांका जिला का रहने वाला हार्डकोर नक्सली मनश्याम दास उर्फ सुदामा का सहयोगी रौशन सिन्हा को बड़हिया थाना क्षेत्र इलाके से गिरफ्तार किया है।बताते चले कि पूर्व में तेलंगाना पुलिस के सहयोग से हार्डकोर नक्सली मनश्याम को लखीसराय जिले के नया बाजार स्थित एक किराय के मकान से गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार नक्सली मनश्याम रौशन सिन्हा के सहयोग से फर्जी पहचान पत्र के आधार पर रह था। मनश्याम के गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में बताया जाता है कि रौशन सिन्हा और स्टालिन शहर के युवाओं को नक्सली संगठन में जोड़ने के लिए एक अभियान चला रहा था। साथ ही 17 जून 2022 में अग्निपथ के विरोध में लखीसराय स्टेशन पर विक्रमशिला एक्सपेस ट्रेन को आग के हवाले किया था और जमकर उत्पात मचाया था, इस घटना में रौशन सिन्हा के द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया गया था। इस पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड बताया जा रहा है, वर्तमान में रौशन सिन्हा ऑल इंडिया युथ फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव के पद पर है।
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार रौशन सिन्हा पूर्व में गिरफ्तार नक्सली मनश्याम दास का नजदीकी है। ये लोग मिलकर नक्सली संगठन में मजबूत और विस्तार करने का काम कर रहा था। साथ ही ये लोग नक्सली कमांडर परवेश दा अरविंद यादव और सुरेश कोड़ा का काफी करीबी है। इनदिनों ये लोगो के द्वारा युवाओं को नक्सली संगठन में जोड़ने का काम कर रहा था। रोशन सिन्हा का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129