जमुई में भीषण हादसा, पुलिस जीप और पिकअप की टक्कर में दो जवानों की मौत; 11 घायल

बिहार के जमुई में शुक्रवार देर रात एक पुलिस जीप और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में होमगार्ड के दो जवानों की मौत हो गई। वहीं, 11 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 पुलिसकर्मी हैं। हादसा शुक्रवार रात 11.30 बजे के करीब चिकाई-जमुई मेन रोड पर महेशा पत्थर रोड पर हुआ पुलिस जवानों की तीन राइफल भी टूट गई। इलाज के दौरान दो होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के कसरौटी निवासी कालेश्वर यादव एवं महेश्वरी गांव निवासी अरविंद सिंह के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार चकाई थाना की गश्ती टीम जिप्सी वाहन से चकाई-जमुई मार्ग में गश्त लगा रही थई। अपने थाना क्षेत्र की सीमा से वापस चकाई की ओर लौटने के दौरान मेहशा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे डीजे लदे पिकअप वाहन ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में चकाई थाना के एसआई सच्चिदानंद सिंह, होमगार्ड जवान कुंदन गुप्ता, वकील महतो, विनय यादव, काशी मंडल सहित चकाई थाना के 7 पुलिस वाले एवं पिकअप वाहन का ड्राइवर सहित उसमें सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चकाई थाना एवंचंद्रमंडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची सभी घायलों को इलाज हेतु चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। चकाई रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को देवघर एवं जमुई रेफर कर दिया है। इलाज के क्रम में दो होमगार्ड जवान की मौत हो गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129