JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह BJP में हुए शामिल

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और पूर्व सांसद मीना सिंह के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने भाजपा की अधिकारिक सदस्यता ली।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर लगभग एक साल से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे भाजपा के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं। मिलन समारोह में आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे ।

पिछले साल जदयू से दिया था इस्तीफा
आरसीपी सिंह वर्तमान की मोदी सरकार में लगभग एक साल तक केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वे दो दशक से भी ज्यादा समय तक नीतीश कुमार और जदयू से जुड़े रहे। आरसीपी सिंह पर पिछले साल यह आरोप लगे थे कि उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर जदयू को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। साथ ही कई जगह अवैध संपत्ति अर्जित की। साथ ही उनपर यह भी आरोप लगे कि उन्होंने बिना नीतीश कुमार के अनुमति के केंद्रीय मंत्री बनने का निर्णय किया था। उन्होंने खुद पर लगे कई आरोपों के बाद जदयू से इस्तीफा दे दिया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129