ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्हन, बिहार पुलिस के जवान ने मार दी गोली

मुंगेर।शादी से महज कुछ घंटे पहले होनेवाली दुल्हन को बिहार पुलिस के जवान ने गोली मार दी। पटना में पोस्टेड इस पुलिसकर्मी ने इसके बाद खुद को भी मारने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल उसके हाथ से फिसल गया। जिसके बाद लोगों की चंगुल से बचकर भागने में कामयाब हो गया। मामले में दुल्हन के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।घटना जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, युवती की रविवार की रात शादी होने वाली थी। बारात आने से पहले लड़की सैलून में तैयार होने गई थी। इसी दौरान रात लगभग 8:30 बजे  पटना में पोस्टेड बिहार पुलिस का जवान अमन कुमार भी वहां पहुंच गया।  बिहार पुलिस में जवान और उसके प्रेमी अमन कुमार ने पार्लर के अंदर घुसकर लड़की को गोली मार दी। गोली लड़की के बाएं साइड कंधे के पीछे से लगते हुए दाहिने साइड सीने से निकल गई। स्पा के कर्मचारियों ने बताया कि युवती के साथ ही युवक आया था। संवरने के दौरान युवती के पीछे ही युवक खड़ा था। कर्मियों ने बताया कि उन्हें लगा कि परिवार का सदस्य है।

गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि गोली अभी फंसी हुई है, लेकिन युवती की हालत खतरे से बाहर है।

ब्यूटी पार्लर के एक लड़के ने गोली चलाने वाले युवक अमन कुमार को पकड़ा, लेकिन किसी तरह अमन उसके चंगुल से छूट कर वहां से भाग गया। कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है। उसने भी अपने ऊपर फायरिंग की थी, लेकिन पिस्टल नीचे गिर गया था। युवती को गोली मारने के बाद जवान वहां से फरार हो गया। लड़की के परिजनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129