कटरा जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत,लखीसराय व बेगूसराय थे सवार श्रद्धालु

बिहार…

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर झज्ज्र कोटली में एक बस फिसलकर खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में बिहार के लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग बिहार के थे, जो कटरा जा रहे थे।बताया जा रहा है कि बिहार के बेगूसराय और लखीसराय के लोग मुंडन समारोह में शामिल होने माता वैष्णो देवी के दरबार जा रहे थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सीआरपीएफ अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि सुबह में दुर्घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की टीम भी साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे, जो कटरा जा रहे थे।


जम्मू के डीसी ने बताया कि घटना में 7 लोगों की मृत्यु हुई है। 4 गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 12 अन्य घायलों का इलाज स्थानीय पीएससी में चल रहा है।घटना के संबंध में बताया गया है कि अमृतसर से कटरा जा रही थी। बस में करीब 75 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग बिहार के लखीसराय और बेगूसराय के लोग थे। सुबह में पुल से टकराने के बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे का कारण ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिहार के सभी लोग मुंडन के लिए माता वैष्णो देवी के दरबार जा रहे जा रहे थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129