पटना से 19 साल की लड़की का अपहरण:मां से फोन पर बोली-अंधेरे रूम में हूं..4-5 लड़कियां और हैं; किडनी बेचने का बोल रहे हैं

बिहार।पटना में कॉलेज में एडमिशन के लिए निकली 19 साल की छात्रा 48 घंटे से लापता है। लड़की ने आखिरी बार मां को कॉल किया था। उसने कहा कि मैं कॉलेज गई थी। मुझे कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया। गाड़ी से उठाकर एक रूम में लाया गया। रूम में अंधेरा है। 4-5 लड़कियां और भी हैं। बदमाश किडनी बेचने की धमकी दे रहे हैं।

बेटी के इस कॉल के बाद परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने लापता होने का केस दर्ज किया है। घटना सोमवार की है। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी लड़की का कुछ पता नहीं चल सका है।पुलिस ने निकिता की दोस्त के कहने पर एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक निकिता को धमका रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 

ओरिएंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी

लड़की का नाम निकिता कुमारी है। वो पटना सिटी के मेहंदी गंज थाने के मंसाराम अखाड़ा इलाके में रहती थी। वो BA पार्ट वन की स्टूडेंट है। निकिता सोमवार को पश्चिम दरवाजा स्थित ओरिएंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए निकली थी। उसके बाद से गायब है। निकिता कुमारी ने अपने मोबाइल से मां सुधा कुमारी को आखिरी कॉल किया था।

पटना जंक्शन के आसपास मिली थी फोन की लोकेशन

मामले में मेहंदी गंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिस मोबाइल से निकिता की परिजन से बातचीत हुई है। उसका लोकेशन निकाला गया। पटना जंक्शन के आसपास मोबाइल लोकेशन शो कर रहा था। इस आधार पर पुलिस ने पटना जंक्शन के आसपास और कई होटलों में छापेमारी की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला।

बड़ी बहन ने कहा कि अफेयर की कोई बात नहीं
निकिता की बड़ी बहन स्मिता ने बताया कि वो एडमिशन के लिए 31 जुलाई को कॉलेज गई थी, उसके बाद लापता हो गई। फिर उसका कॉल आया। बोल रही थी- दीदी बचा लो, मम्मी बचा लो। उसने बताया कि मेरे साथ 5 लड़की और है। हमें बंद कमरे में रखा गया है। उसने बताया कि वहां जो लोग है वो किडनी बेचने की भी बात कर रहे है। यह सब बातें उससे 31 जुलाई के दोपहर के करीब 2 बजे हुईं।

मेरी बहन के अफेयर का कोई मामला नहीं है। उसका अपहरण हुआ है, पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। वही पुलिस ने निकिता की सहेली के बताने पर एक लड़के को पकड़ा है।

निकिता अपने 5 बहनों में सबसे छोटी है। उसकी बड़ी बहन ने बताया कि लगभग 2 महीने पहले कंकड़बाग के एक सीसीटीवी के दुकान में वो जॉब करने गई थी। जहां 7 दिनों तक ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बाद 18 जून से उसने दुकान में जाना बंद कर दिया था।

निकिता की एक सहेली से पूछताछ के दौरान बताया कि जिस सीसीटीवी कैमरे की दुकान में उसने 7 दिनों तक ट्रेनिंग की, वहां से बार-बार कॉल करके यह धमकी दी जा रही थी कि अगर वह जॉब छोड़ती है तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 8 हजार रुपए महीने की सैलेरी पर बात हुई थी।

5 घंटे में तीन बार आया कॉल, फिर स्विच ऑफ

लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी निकिता श्रीवास्तव सोमवार को BA पार्ट वन में एडमिशन के लिए पश्चिम दरवाजा स्थित ओरिएंटल कॉलेज गई थी। इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया है।मां ने बताया कि निकिता ने सबसे पहले सोमवार को सुबह 11:38 पर कॉल किया था। उसके बाद दोबारा दोपहर 1:10 बजे बात हुई। फिर शाम में 4:38 बजे फोन से बात हुई। उसके बाद निकिता का फोन स्विच ऑफ बताने लगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129