प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी के भाई की पिटाई:प्रेमी-प्रेमिका घर से भागे, लड़की के परिजनों पर पिटाई करने का आरोप

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग की वजह से दबंगों ने लड़के के भाई की जमकर पिटाई कर दी। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट की है। पीड़ित की पहचान बिहट निवासी राज किशोर झा के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि वह बरौनी रिफाइनरी में ठेकेदार के अंदर काम करता है। मंगलवार की शाम जब वह वापस लौट रहा था। इस दौरान गांव के ही पंकज सिंह उर्फ कारू सिंह ने उसे पकड़ लिया।

एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। राहुल कुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई का एक लड़की से अफेयर चल रहा है। कई बार दोनों घर से फरार हो चुके हैं। लेकिन  2 महीने के बाद वापस आ जाते थे। राहुल कुमार एवं उसके परिजनों के द्वारा लड़की को भी उसके अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया जाता था। लेकिन इस बार 17 फरवरी को उसका भाई घर से भाग गया। इसके दो दिन बाद वह लड़की भी घर से भाग गई।

पुत्र के भागने की जानकारी राज किशोर झा के द्वारा पंकज सिंह को दी गई थी। उन्हें सतर्क किया गया था कि एक बार फिर उनका लड़का भाग गया है। लेकिन दो दिन बाद लड़की भी भाग गई और अब कारू सिंह के द्वारा राहुल कुमार एवं उसके परिवार के लोगों पर लड़का का मोबाइल नंबर एवं लड़का को बुलाने का दावाब बनाया जा रहा था।

लेकिन राहुल कुमार एवं उसके परिजनों को भागे हुए युवक-युवती की कोई जानकारी नहीं थी। इसी बात से आक्रोशित होकर मंगलवार की शाम पंकज सिंह ने राहुल कुमार की जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल इस संबंध में बरौनी थाने में लिखित रूप से आवेदन दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129