साउथ बिहार 4 घंटे तो विभूति 5 घंटे लेट:करीब 6 ट्रेनें चल रही हैं डिले, मौसम साफ होने के बाद भी समय से नहीं पहुंच पा रही ट्रेनें

पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार अंतर्गत पटना जंक्शन से होकर गुजरने वाली 6 ट्रेनें बुधवार की सुबह में डिले है। जबकि, मौसम भी पहले से काफी साफ है। विजिबलिटी भी अन्य दिनों की अपेक्षा क्लियर है। जो ट्रेनें डिले हैं, उसमें से सबसे अधिक लेट गाड़ी संख्या 12333 प्रयाग राज रामबाग विभूति एक्सप्रेस एक्सप्रेस है। इसके अलावा लोकल में चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से डिले हैं।

ये ट्रेनें चल रही हैं डिले:

13349 सिंगरौली पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आज 1 घंटे 45 मिनट लेट है। पटना जंक्शन पर इस गाड़ी के आने का समय सुबह 6:50 बजे है।

12333 हावड़ा प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे 48 मिनट लेट है। पटना जंक्शन पर इस गाड़ी के आने का समय सुबह 4 बजे है।

13347 पालामू एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट लेट है। पटना जंक्शन पर इस गाड़ी के आने का समय सुबह 9 बजे है।

13287 दुर्ग आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 45 मिनट लेट है। पटना जंक्शन पर इस गाड़ी के आने का समय सुबह 7 बजे है।

15631 बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 14 मिनट लेट है। पटना जंक्शन पर इस गाड़ी के आने का समय सुबह 4:10 बजे है।

12392 नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 08 मिनट लेट है। पटना जंक्शन पर इस गाड़ी के आने का समय सुबह 7:05 बजे ही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129