महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, बताया मतदान का महत्व


महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, बताया मतदान का महत्व

मतदान के माध्यम से जनता शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है: सीडीपीओ

 बड़हिया

नगर के महिला महाविद्यालय में गुरुवार को लोकसभा 2024 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें मतदान संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। जागरूकता कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ सचिदानंद सिंह के नेतृत्व में सीडीपीओ रूबी सिंह आयोजित किया।

इस दौरान छात्राओं को मतदाता जागरूकता की जानकारी देते सीडीपीओ ने कहा की लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का बहुत महत्व है। इसके माध्यम से जनता शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है। मतदान न करने वालों में अधिकतर संख्या विद्यार्थी और बुजुर्ग लोगों की है।

मतदान के प्रति उदासीनता इतनी बढ़ती चली जा रही है कि निर्वाचन आयोग के लिए भी यह चिंता का विषय बन चुकी है। मतदान प्रत्येक व्यस्क नागरिक का मौलिक अधिकार होता है। मतदान में हमारे देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि प्रत्येक वर्ष हमारे देश में लाखों युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाता है। युवा, युक्ती जागरूकता के अभाव में मतदान नहीं कर पाते हैं और यह युवा वर्ग अधिकतर स्कूलों और कॉलेजों में होते हैं। इस मौके पर एसएस निशा कुमारी सहित कॉलेज के शिक्षिका व शिक्षिकेतर कर्मी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129