डेंगू की रोकथाम एवं चिकित्सा में नगर विकास और स्वास्थ्य विभाग विफल- विजय कुमार सिन्हा₹

सरकारी अस्पतालों की दुःखद स्थिति के कारण डेंगू के मरीज जा रहे हैं निजी अस्पताल,

बिहार

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में डेंगू मरीजो की संख्या अधिकारिक रुप से एक हजार पार करने पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा है कि डेंगू की रोकथाम एवं चिकित्सा में क्रमशः नगर विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग विफल हो गया है।सरकारी अस्पतालों में हाहाकार मचा हुआ है।

श्री सिन्हा ने कहा कि उन्होंने एक माह पूर्व सरकार को आगाह किया था कि डेंगू महामारी का रुप ले रहा है। रोकने एवं निपटने की तैयारी कीजिये। लेकिन नगर विकास विभाग कागज पर फौंगिग और एण्टी लार्वा का छिड़काव दिखाकर राशि का बंदरबाट करा रही है। पटना के लोगों को नगर निगम आयुक्त का बयान याद है जो उन्होंने पहली वर्षा में पटना जलमग्न होने के पूर्व दिया था। कहा था कि कही भी जल जमाव नहीं होगा।आज एक वार फिर लोगों को नगर विकास औऱ स्वास्थ्य विभाग की अकर्मण्यता औऱ भ्रष्टाचार के कारण ड़ेंगू जैसे खतरनाक वीमारी का सामना करना पड़ रहा है।

श्री सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष सरकारी आँकड़ा में कुल 1332 ड़ेंगू पीड़ित मरीज दिखाए जा रहे है लेकिन वास्तविकता में इनकी संख्या काफ़ी अधिक है।सरकार सच्चाई बाहर नहीं आने देना चाहती है।पीड़ित लोग निजी अस्पताल जा रहे है। सरकारी अस्पताल में दवा, बेड एवं चिकित्सकों का अभाव है। राज्य के लोग अवगत हैं कि डेंगू पीड़ित होने पर राजनेता एवं अधिकारी पटना के निजी अस्पताल में भर्त्ती हो रहे हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि डेंगू से लड़ने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों और नगर निगमों को अलर्ट जारी कर रहा है। यह हास्यास्पद है। जब सरकारी अस्पताल में अवसंरचनात्मक कमी है और नगर विकास विभाग द्वारा कागज पर फौगिंग होता है, कितना भी अलर्ट जारी करे, डेंगू पीड़ितो को कोई मदद नहीं मिल रही है।

श्री सिन्हा ने आश्चर्य व्यक्त किया कि गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल पटना सिटी जैसे प्रसिद्ध अस्पताल में पीने के पानी की किल्लत हो गई है। वीडियों वायरल है। पटना सिटी पर्यटन की दृष्टि से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व का है।सरकार का मिशन 60 कहीं सफल नहीं दिख रहा है।स्वास्थ्य विभाग औऱ नगर विकास विभाग दोनों के मंत्री स्वयं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं।विभागीय काम के लिए इन्हें समय नहीं है।अपना अधिकांश समय विपक्षी गठबंधन औऱ मुकदमा कार्यों में व्यतीत करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129