मुंगेर- आपसी विवाद में भाभी ने चाकू मारकर देवर की कर दी हत्या, पहले पति का भी फाड़ चुकी है माथा !

भाभी ने चाकू मार की देवर की हत्या।अक्सर बिजली को लेकर करती रहती थी विवाद। इसी साल 30 मई को हुई थी मृतक की शादी

मुंगेर : धरहरा थाना क्षेत्र के अदलपुर में बुधवार की देर रात भाभी ने अपने ही 26 वर्षीय देवर अभिषेक कुमार की चाकू मार कर हत्या कर दी मृतक की पहचान अदलपुर निवासी उपेंद्र मंडल के 26 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अभिषेक कुमार की शादी इसी वर्ष 30 मई को खरगपुर थाना क्षेत्र के धपरी मोड़ निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री कंचन कुमारी के साथ हुई थी। इस घटना में मृतक को लेकर परिजन थाना जा रहे थे, बीच रास्ते में ही किसी के सुझाव पर घायल अवस्था में ही उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक छह भाइयों में चोथा स्थान पर था। जिसे तीसरे भाई निवास मंडल की पत्नी सोनी कुमारी ने चाकू मार दिया। घटना का कारण बिजली का विवाद है।

मृतक के पिता उपेंद्र मंडल ने बताया कि निवास मंडल का अपना निजी बिजली कनेक्शन है। शेष पांच भाई एक साथ रहते हैं। बुधवार को अभिषेक ने अपना पंखा चलाया तो आरोपित भाभी सोनी कुमारी ने मृतक पर अपने बिजली कनेक्शन में बायपास कर पंखा चलाने का आरोप लगाया। इसके बाद मृतक किसी कारण से अपनी पत्नी को गाली दे रहा था, इससे आरोपित को लगा कि मृतक उसे ही गाली दे रहा है। इस पर वह छिपाकर चाकू निकली देवर को चाकू मार बुरी तरह से जख्मी कर दिया।स्वजनों ने बताया कि सोनी देवी पूर्व में अपने पति का भी सिर फोड़ दी थी । जिसमें पति को अठारह टांका लगा था। वही आरोपी महिला का पति मुंबई में काम करता था।वही धरहरा थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया की घटना स्थल की जानकारी हुई है आरोपी महिला फरार है और मामले की छान बिन में जुटी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129