19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को होगा नतीजों का एलान

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान कर दिया है। सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे, जबकि 4 जून को नतीजों का एलान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व सुखबीर सिंह संधु भी मौजूद हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश में 97 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं, 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। हालांकि, 21.50 करोड़ युवा मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे
सात फेज में होंगे चुनाव
फेज-1-19 अप्रैल (102 सीटें)
फेज 2 – 26 अप्रेल (89 सीटें)
फेज3 – सात मई (94 सीटें)
फेज4-13 मई (96 सीटें)
फेज5 – 20 मई (49 सीटें)
फेज6 – 25 मई (57 सीटें)
फेज7 – एक जून (57 सीटें)
चार जून को नतीजे आएंगे
इसके लिए कुल साढ़े दस लाख पोलिंग बूथ बनाये जाएंगे, जबकी 55 लाख EVM का इस्तेमाल होगा, वहीं पुरी चुनाव प्रक्रिया में डेढ़ करोड़ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी! इस बार एक करोड़ 80 लाख नये मतदाता भी जोड़े गए हैँ, जो पहली बार लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर मताधिकार का प्रयोग करेंगे!