88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव पर शोभायात्रा

बड़हिया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बड़हिया की शाखा में शनिवार को 88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव पर नगर क्षेत्र में शोभयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा को थानाध्यक्ष व्रज भूषण सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा बड़हिया नगर के वार्ड सात स्थित सेवा केंद्र से निकलकर जगदम्बा स्थान, कृष्ण चौक थाना, वाईपास, लोहिया चौक होते हुए पुनः सेवा केंद्र परिसर पहुंचे। इस शोभायात्रा में शिव रथ के पीछे-पीछे देवी की झांकी चल रहे थे। बीके भाई बीके बहने अपने हाथों में ध्वज के साथ चल रही थी। बीके निशा ने बताया कि परमात्मा शिव के ऊपर हम तीन बेलपत्र क्यों चढ़ाते हैं।

 

धतूरे का फूल परमात्मा को क्यों अर्पित करते हैं, वास्तव में देखा जाए तो तीन बेलपत्र का मतलब है तन मन धन से परमात्मा को अपना सर्वस्व समर्पित करना यानि अपनी बुराई रूपी आक धतूरे के फूल को समर्पण करना। क्योंकि परमात्मा का यह संदेश है कि है मनुष्य आत्माएं अगर तुम अपनी बुराइयों को मुझे अर्पित कर दो तो तुम्हारा जीवन सुख समृद्धि से भरपूर हो जाएगा। हम परमात्मा को अलग-अलग रूपों से मानते हैं, लेकिन परमात्मा एक ज्योति बिंदु स्वरूप निराकार है। हम सब आत्माएं सालिग्राम के रूप में है इसीलिए आज का महत्व है। परमात्मा शिव के ऊपर अभिषेक भी करते हैं

परमात्मा एक सर्वोच्च सत्ता, जो सदा शिव हैं

बीके रौशनी ने बताया कि परमात्मा तो एक ही सर्वोच्च सत्ता है, जो कि सदा शिव के नाम से परिचित हैं। शिव का अवतरण अज्ञान अंधेरे में, धर्म ग्लानि के समय, कलिकाल के अंत में होता है। शिव हम सभी को श्रेष्ठ ज्ञान व राजयोग के माध्यम से दिव्य गुणों से भरपूर देवी और देवता जैसा जीवन बना रहे हैं। सकारात्मक सोच की शक्ति मनुष्य को निडर और मजबूत बनाती हैं जिससे हर कार्य में सफलता मिलती है। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इस दौरान राम रतन सिंह उर्फ राजा बाबू हरे राम कुमार उदयकांत प्रसाद सिंह बीके पवन वेकेशन जय कन्हैया राहुल नमन रामचंद्र प्रसाद उर्मिला देवी प्रेमा देवी बीना देवी सुनीता देवी कुमकुम देवी राजनंदनी वैष्णवी आदि शामिल थे

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129